लातेहार, अक्टूबर 14 -- पलामू किला के जंगलों में शिकार पर कार्रवाई Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। सुरक्षित पलामू किला के जंगलों में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने के दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों के नाम शिवनाथ राम और बिनेश्वर सिंह दोनों ग्राम पोखरीखूर्द थाना बरवाडीह निवासी हैं जबकि मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। इसकी जानकारी देते वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना को पलामू किला के जंगलों में वन्यजीवों का शिकार किए जाने की गुप्ता सूचना मिली थी। इसी के आलोक में रेंजर उमेश कुमार दूबे के निर्देश से वन कर्मियों की खास टीम गठित कर शिकारियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुअर का शिकार कर मांस बेचनेवाले ...