लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की छेंचा पंचायत के कोयल नदी से करीब एक महीने से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। लोगों के अनुसार उक्त कोयल नदी से बालू का सुबह से लेकर शाम तक अवैध उत्खनन हो रहा है। इस संबंध में बरवाडीह के एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार राम ने कहा कि अवैध बालू के खनन पर रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...