लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशनों के संभावित विस्थापन के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है।

ग्रामीणों की माँगें स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा है कि उनकी जीवनरेखा माने जाने वाले इन स्टेशनों को किसी भी कीमत पर हटने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि जनता की सहमति के बिना लिया गया कोई भी फैसला स्वीकार नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सांसद का समर्थन इस बीच चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने भी प्रस्तावित विस्थापन का विरोध करते हुए मामले को लोकसभा के प्रश्नकाल में उठाने की घोषणा की है। शनिवार को चतरा स्थित आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि वन विभाग की आपत्ति...