Latehar News: छिपादोहर पुलिस ने हरिनामाड़ में चलाया जनजागरूकता अभियान
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: लातेहार। छिपादोहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम हरिनामाड़ में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में डायन प्रथा, दहेज प्रथा, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा तथा समाज की मुख्यधारा से नहीं भटकने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने और कानून का पालन करने की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने की जानकारी दी। ग्रामीणों से सामाजिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई तथा पुलिस ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर फोटो- 15- शुक्रवार को ग्रामीणों को जागरूक करते थाना प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.