लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। श्री सूर्य नारायण पूजा समिति चाणक्यनगरी की बैठक रविवार की शाम सात बजे चटनाही स्थित सामुदायिक भवन में होगी। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में छठ महापर्व की तैयारियों और छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की। समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। इसके तहत बाइपास चौक से राजहार तक आकर्षक विद्युत सजावट, घाटों का चौड़ीकरण और अस्थायी स्नानागार की व्यवस्था की जाती है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। इधर, औरंगा नदी छ...