Latehar News: छठ व्रतियों के बीच 11 से वितरित होगा निःशुल्क गेहूं और दूध
लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। महापर्व छठ को लेकर श्री श्री छठ पूजा समिति थाना टोली की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। समिति के तत्वावधान में बुधवार से छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क गेहूं एवं दूध का वितरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को सहयोग प्रदान करना है। समिति की ओर से प्रत्येक छठ व्रती को पांच किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही खरना का पवित्र प्रसाद तैयार करने के लिए निःशुल्क दूध का भी वितरण किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम बुधवार को सुबह नौ बजे से थाना के ठीक सामने आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 11 नवंबर को छठव्रतियों के बीच बांटा जाएगा मुफ्त गेहूं समिति ने सभी छठ व्रतियों से निर्धारित समय पर वितरण स्थल पहुंचकर गेहूं एवं दूध प्राप्त करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.