लातेहार, अक्टूबर 22 -- छठ घाट की तैयारियों का निरीक्षण Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को नगर पंचायत के अधिकारियों ने चाणक्य नगरी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट की स्थिति का जायजा लिया और छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, संतोष सिंह और वार्ड पार्षद मनोज राम मौजूद थे। अधिकारियों ने घाट तक पहुंचने वाले रास्तों, सड़कों, नालियों और घाट परिसर का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने घाट की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब सड़कों और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। पूजा समिति की समस्याओं को गंभ...