लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर नदी छठ घाट पर नए स्तर से समिति के गठन के लिए रविवार को शाम 4 बजे बैठक की जाएगी। समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छठ घाट पर व्यवस्था को लेकर नई समिति बनेगी। साथ ही छठ पूजा की तैयारियों, घाट की साफ-सफाई, सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठक में पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने और छठ पूजा की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह छठ घाट संपर्क सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्...