लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को गम्हरिया, हेहेगड़ा , टोंगारी और बखोरीडेरा मवि के 104 छात्र- छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल ले जाने के लिए छात्रो को कोई उचित व्यवस्था नही थी। लिहाजा उन छात्रों को ऑटो के ऊपर कई साइकिल लाद कर ले जाने को विवश होना पड़ा। बेतरतीब ढंग से ऑटो पर साइकिल लादने से दुर्घटना होने की भी संभावना जताई गई। बता दे कि दस किलोमीटर से भी अधिक दूर से छात्र - छात्राओं को साइकिल लेने बरवाडीह मुख्यालय आना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने कहा कि यदि सम्बन्धित स्कूल में ही साइकिल ले जाकर वितरण करने की व्यवस्था की जाती तो छात्रो को इतनी परेशानी नही झेलनी पड़ती। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में 59 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में 219 वि...