Latehar News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों ने सीओ को सौंपा आवेदन
लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा अंचल, चंदवा थाना एवं बेतर ओपी में कार्यरत चौकीदारों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर चौकीदारों ने अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का लंबित वेतन जल्द भुगतान कराने की मांग की है। चौकीदारों ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण में परेशानी हो रही है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कर्मचारियों को कर्ज लेना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों की स्कूल फीस समेत अन्य शैक्षणिक खर्चों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चौकीदारों ने अंचल अधिकारी से मामले में आवश्यक पहल करते हुए बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.