Latehar News: चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर हड़ताल पर एंबुलेंसकर्मी, मरीज परेशान
लातेहार, अक्टूबर 17 -- एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। चार माह से मानदेय नहीं मिलने, एंबुलेंस का सरकारी स्तर पर संचालन करने, वैधानिक सुविधाएं देने और बर्खास्त कर्मियों की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर हैं। इससे जिले में गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीजों के परिजनों को अपने स्वजनों को रांची ले जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंसकर्मी मदन महतो, प्रमोद कुमार सिंह, मदन कुमार महतो, पंकज कुमार रवि और बजरंगी सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंसकर्मी दुर्घटना, बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.