Latehar News: चार मरीजों को मिली ट्राईसाइकिल
लातेहार, सितम्बर 26 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में शनिवार को फाइलेरिया से प्रभावित चार मरीजों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सीडीपीओ का सहयोग रहा। ट्राईसाइकिल मिलने से मरीजों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इससे मरीज दैनिक गतिविधियां भी आसानी से कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रखंड सीआई विश्वजीत प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार, जिला सलाहकार सुनील कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार और समेत कई कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.