लातेहार, अगस्त 31 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बिरसा स्थित आईआरबी कैंप के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क से गुजर रही एक चलती कार पर अचानक पेड़ टूटकर गिर पड़ा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त कार गारू निवासी पारस यादव की थी। वह स्वयं कार चलाकर महुआडांड़ आए थे और अपने घर बारेसाढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान आईआरबी कैंप के समीप अचानक एक पेड़ टूटकर उनकी चलती कार पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही कार सवार लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। हालांकि सभी लोग तत्काल कार से बाहर निकल गए और सुरक्षित बच गए। इस दौरान पारस यादव का मोबाइल फोन कार के अंदर ही छूट गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुं...