Latehar News: चटनाही में एक ही रात तीन घरों में चोरी का प्रयास, गृहस्वामियों के जाग जाने के कारण भाग गये चोर
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चटनाही मोहल्ले में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। हालांकि गृहस्वामियों के जाग जाने के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग निकले। एक साथ तीन घरों में चोरी के प्रयास की घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।
चोरी के प्रयास की शुरुआत जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले चटनाही निवासी मनोज प्रसाद के घर को निशाना बनाया। घर के पीछे के दरवाजे में लगे ताले को काटकर चोर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने शिवपूजन प्रसाद के घर को निशाना बनाया। बताया गया कि चोर सीढ़ी के सहारे घर के आंगन में पहुंचे और पीछे के दरवाजे को तोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.