Latehar News: चकला में 31 अगस्त को होगी ग्रामसभा, कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण पर होगी चर्चा
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चकला पंचायत में ओडिशा एलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित चितरपुर (रिवाइज्ड) कोल माइंस के लिए भूमि-अर्जन की प्रक्रिया को लेकर आगामी 31 अगस्त को ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। ग्रामसभा में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पर ग्रामीणों की सहमति और राय ली जाएगी। इस संबंध में चंदवा अंचल अधिकारी की ओर से चकला पंचायत के मुखिया को पत्र जारी कर ग्रामसभा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार 31 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे मौजा चकला में ग्रामसभा आयोजित होगी। ग्रामसभा के माध्यम से भूमि-अर्जन की प्रस्तावित कार्रवाई से संबंधित ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी और उनकी सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.