लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: चंदवा,बारियातू प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चंदवा एवं बारियातू प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अध्यक्षता में बीएलए-2 एवं चुनावी पाठशाला की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में स्थानीय मतदाताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं चुनावी पाठशाला के सदस्यों ने भाग लिया। बैठकों में घर-घर सत्यापन अभियान को सफल बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा प्रविष्टियों में त्रुटियों के सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई। बीएलओ ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा, प्रपत्रों के समयबद्ध निष्पादन तथा 30 जून से शुरू हुए गणना चरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला ...