लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग की डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में 25 अगस्त को हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चंदवा-लुकुईया मोड़-चांपी-लोहरदगा पथ पर हल्के एवं भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह रोक 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

दुर्घटनाओं के कारण हादसों के बाद लातेहार प्रशासन ने भी इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रोकने और वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल का आग्रह किया था। बैठक में बताया गया कि डेढ़टंगवा घाटी में सड़क के ब्लैक स्पॉट और घुमावदार हिस्सों को दुरुस्त करने का कार्य कराया जाना है। कार्य पूरा होने तक दुर...