Latehar News: चंदवा मे ननिहाल आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
लातेहार, नवम्बर 18 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर टोरी-निंद्रा के बीच डाउन लाइन में देवनदिया गांव के समीप बुधवार अलसुबह ट्रेन की चपेट में आने से ननिहाल आए एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम कुमार तुरी बरटोला, चैनपुर (पेशरार, लोहरदगा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार अपने नाना तिलका तुरी के घर देवनदिया आया हुआ था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने अथवा उसके समीप जाने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के पैतृक गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.