लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में गुरूवार को चंदवा थाना क्षेत्र के अतिदुर्घटना संभावित सिकनी पिकेट, डेढ़टंगवा घाटी और बोरसीदाग क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। जांच के दौरान भारी वाहनों एवं दोपहिया सहित कुल 132 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनुपालन करने की सलाह दी गई। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 92,500 रुपये का ई-चालान किया गया। डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह का जांच एवं जागरूकता ...