Latehar News: चंदवा में श्रमदान से ग्रामीणों ने बनाई बांस की पुलिया
लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिलिंग गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांस की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर एक बार फिर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनएच से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के लोगों को वर्षों से आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सरकार की ओर से यहां एक पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि पुल एक वर्ष भी नहीं टिक सका। बरसात के दौरान आई बाढ़ में पुल पूरी तरह बह गया। इसके बाद गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा。
समस्या का समाधान ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में गंभीर समस्याएं उत्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.