लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: चंदवा। चंदवा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चंदवा में परीक्षा के आयोजन के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए थे। इनमें प्लस टू उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ख्रीस्त राजा विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय एवं ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल शामिल थे। सभी केंद्रों पर दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो सके। यह भी पढ़े...