Latehar News: चंदवा में यात्री बसों की जांच, छात्र आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट
लातेहार, अगस्त 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम के बीच चंदवा में प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार की सुबह इंदिरा गांधी चौक पर यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की मौजूदगी में यात्री बसों को रोककर उनके कागजात एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के परमिट, दस्तावेज सहित अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की गई। सुबह-सुबह अचानक शुरू हुए इस जांच अभियान से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। वहीं, छात्र आंदोलन और आज प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए इसे प्रशासन की एहतियाती सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Simdega News: सिमडेगा से नहीं चली रांची की यात्री बसें, यात्री परेशान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.