लातेहार, सितम्बर 18 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। युवा खेल कूद एवं विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, बीआरपी प्रतीक सिन्हा, सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष बेलाल अहमद, शिक्षक नंदलाल प्रसाद मंटू, फादर स्टीफन मिंज, देरोथिया खलखो एवं अन्य ने संयुक्त रूप से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के उपरांत फीता काटकर किया। इधर उद्घाटन के पश्चात अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, दौड़, कबड्डी व बैडमिंटन जैसी कुल 13 प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों...