Latehar News: चंदवा में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन लोग घायल
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के इलाकों में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला। पूरे दिन कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्थानीय बुध बाजार परिसर में कुत्ते ने सबसे पहले दो-तीन लोगों पर हमला किया। इनमें एक निजी स्कूल के दो स्टाफ भी शामिल हैं। इसके बाद कुत्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए कई लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। घायलों में अंशु कुमार, संजय टूरी, प्रियांशी कुमारी, सृष्टि कुमारी, दिनेश गंझू, सुमित समेत अन्य लोग शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक आठ घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा में किया जा चुका था, जबकि अन्य का इलाज निजी स्तर पर कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.