Latehar News: चंदवा में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती
लातेहार, सितम्बर 5 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में शनिवार को चंदवा के कामता स्थित बाबा गणिनाथ विवाह मंडप में बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती का 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में चंदवा के अलावा लातेहार, पलामू, गढ़वा, खलारी समेत विभिन्न जिलों और अन्य प्रदेशों से समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समारोह के दौरान समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंदन साह और जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार रिकी, सांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.