लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चीरो गांव में गुरुवार दोपहर बाद धनरोपनी के लिए खेत गई एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान चीरो गांव निवासी कलतिया देवी (25), पति अकलू गंझु के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार, कलतिया देवी धनरोपनी के लिए खेत गई थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. नीलिमा कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- वज्रपात से महिला की हुई मौत परिजनों ने बताया कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। उसका पति अकलू गंझु रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता है। पत्नी की मौत क...