Latehar News: चंदवा में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। शहर के सुभाष चौक के समीप रविवार की दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो निवासी सूर्यदेव गंझू और जोगेश्वर गंझू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यदेव और जोगेश्वर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से चंदवा बाजार आए थे। इसी दौरान सुभाष चौक के समीप भीड़भाड़ वाले स्थान पर उनकी बाइक असंतुलित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.