Latehar News: चंदवा में ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान
लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर की दूरी पर रविवार को अप रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के समीप पाए गए आधार कार्ड के मुताबिक मृतका की पहचान पार्वती तुरी (पति वीरू तुरी) अंबाटांड़, सेरक चंदवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना अप रेलवे लाइन के पोल संख्या 184/15 के समीप हुई।
घटनास्थल की स्थिति प्रथमत: महिला द्वारा रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। बताया गया कि पार्वती तुरी का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी। काफी देर तक उसके वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.