लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। ग्रीनफील्ड जूनियर विंग में बुधवार को श्री जगन्नाथ रथयात्रा का प्री-सेलिब्रेशन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयर पर्सन आनंदी सोरेंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक रथयात्रा झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया और पूरा परिसर भक्ति भाव में सराबोर हो गया। इस दौरान श्रीमती सोरेंग ने विद्यार्थियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथयात्रा...