लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर लोहरसी गांव के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे एक कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों चालक अख्तर अंसारी व उपचालक सउद रजा (दोनों गढ़वा) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में तीखे मोड़ से गुजर रहा था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रेलर में लदा कोयला सड़क किनारे बिखर गया। वहीं, पास के एक घर के बाहर बैठे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वाहन को अपनी ओर आता देख सभी समय रहते वहां से हट गए, ज...