Latehar News: चंदवा में अनियंत्रित 407 ट्रक बाइक सवार दो युवकों पर पलटा, मौत
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर शिबाटोली के समीप गुरुवार सुबह अनियंत्रित मिनी 407 ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों युवकों के ऊपर पलट गया, जिससे दोनों ट्रक के नीचे दब गए। इससे मौके पर दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिंकू भुइयां (पिता- नरेश भुइयां) महावीर नगर, बुकबुका, खलारी तथा मिथुन भुइयां (पिता- राजेश भुइयां) सलगी-चांपी, लोहरदगा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आपस में जीजा-साला थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चंदवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया。
स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.