लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात अमझरिया घाटी में 19 पीस सखुआ बोटा लदे बिना नंबर प्लेट के पिकअप वाहन को पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक कथित लकड़ी तस्कर शाहबेज अंसारी, पिता हकमूल अंसारी (मांडर, रांची) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया, जिसमें यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि चंदवा पुलिस पूर्व में भी सखुआ बोटा लदे वाहनों को पकड़ चुकी है। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी का कारोबार जा...