लातेहार, नवम्बर 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा पल्ली में रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य शोभायात्रा और मीना बाजार का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। फा मैक्सिमिलियन टेटे की अगुवाई में आयोजित मिस्सा पूजा में फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर सेलेस्टीन डुंगडुंग, फादर शुशिल तिग्गा, फादर मारिया लुईस और फादर मारकुस बिलूंग ने सहयोग किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ख्रीस्त हमारा राजा है... से गूंजी रांची, कैथोलिक समुदाय ने निकाली भव्य शोभायात्रा मिस्सा...