Latehar News: घर में चोरी कर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, कई घरों की सिटकनी बाहर से की बंद
लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के शीशी पंचायत के बारियातू जागीर गांव में गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने संजय साव पिता कृष्णा साव के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर घर से नगद रुपये के अलावा करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी समेत अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित संजय साव ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे नींद खुलने पर जब वह दरवाजा खोलने पहुंचे तो सिटकनी बाहर से बंद मिली। इसके बाद उन्होंने किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर दूसरे कमरे में जाकर देखा।
चोरी का तरीका कमरे में घर का सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर बक्से में रखे नगद हजारों रुपये और सोना-चांदी समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.