Latehar News: घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक
लातेहार, नवम्बर 28 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को शहर में हाउस-टू-हाउस कनेक्ट अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर पंचायत के कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि रसोई से निकलने वाले सब्जी और फलों के छिलके समेत अन्य गीले कचरे को हरे डस्टबिन में रखना चाहिए। वहीं, कागज, प्लास्टिक, गत्ता और धातु जैसे सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में संग्रहित करना चाहिए। उन्होंने लोगों से घरों में ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने और कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की। कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.