Latehar News: घर के सामने खड़ा टेम्पो चोरी,पीड़ित ने चंदवा थाना में दिया आवेदन
लातेहार, नवम्बर 6 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत अंतर्गत हुटाप गांव में अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ा एक टेम्पो चोरी कर लिया। चोरी हुए टेम्पो का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 08 एफ/4710 बताया गया है। घटना के बाद वाहन मालिक दुखन सिंह काफी परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दुखन सिंह प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात भी अपना टेम्पो घर के सामने खड़ा कर सोने चले गए थे। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे तक टेम्पो अपने निर्धारित स्थान पर खड़ा था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मौका पाकर टेम्पो पर हाथ साफ कर दिया और उसे लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब वाहन मालिक की नजर घर के सामने पड़ी तो टेम्पो गायब मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। अचानक हुई इस घटना से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.