Latehar News: ग्राम सभा बिना किए योजना निर्माण की शिकायत
लातेहार, अगस्त 12 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पंचायत में 15 वें वित आयोग से बिना ग्राम सभा किए लाभुक समिति का गठन करने की शिकायत मिली है। कई लोगों ने बताया कि योजना स्थल पर लाभुक समिति के गठन के लिए ग्रामसभा करनी होती है,लेकिन मन पसंद लोगों को लाभ देने के लिए ग्रामसभा करना जरूरी नहीं समझा गया। संबंधित लोगों से पूछने पर ग्रामसभा होने का दावा किया जा रहा। मुखिया कालो देवी से इस संदर्भ में संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.