Latehar News: ग्रामीणों ने सड़क को उखड़वा कर नवनिर्माण कराने की मांग की
लातेहार, अगस्त 16 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा में सड़क निर्माण होने और घर नीचा होते जाने से बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। मनोज,कुंदन,मुनि,सतीश आदि कई ग्रामीणों ने बताया कि एक समय था,जब घर ऊंचा था,लेकिन सड़क को बिना उखाड़े कई बार सड़क का निर्माण रिपेयर होता रहा। अभी कुछ साल पहले जब पीडब्ल्यूडी विभाग से चमरडीहा से लेकर हूंटार पुल तक सड़क निर्माण हो रहा था तो सड़क उखड़वा कर निर्माण कराने की मांग अधिकारियों से की मांग की थी। स्थलीय निरीक्षण कर नीचा हो रहे घरों का भी जायजा अधिकारी लिए थे,लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस सड़क को अब उखड़वा कर ही निर्माण कराने की मांग अधिकारियों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.