लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की डाढ़ा पंचायत अंतर्गत गोखलाबागी टोंगरी टोला के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से निराश होने के बाद मिसाल पेश करते हुए श्रमदान और आपसी सहयोग से करीब आधा किलोमीटर कच्ची सड़क की मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टोला में 20 से 25 आदिवासी भगत समाज के परिवार रहते हैं।

ग्रामीणों की कठिनाई राजदीप उरांव के घर से राजदेव उरांव के घर तक जाने वाली सड़क हल्की बारिश में कीचड़ से भर जाती थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ता था, जिन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोखलाबागी आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीण महेंद्र भगत, राजदीप उरांव, सुरेंद्र उरांव, बिरजू उरांव, अनिल उरांव, दिलीप उरांव, रामकरण उरांव, सरजू उरा...