लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: गारु, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारेसांड़ गांव में विस्थापन से जुड़े लंबित मामलों और वन विभाग के प्रति बढ़ती नाराजगी को लेकर रविवार को ग्रामीणों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुजरूम, लाटू, बारेसांड़, डेढ़गांव सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विस्थापित परिवारों से किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। बैठक में शोभा देवी, सचेंद्र सिंह, किसुन सिंह, सुधीर सिंह ने कहा कि विस्थापित परिवारों को पांच एकड़ भूमि देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें जमीन के कागजात और खतियान उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कई परिवारों के आवास भी अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण उन्हें कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों...