Latehar News: ग्रामीणों ने जामडीह में अस्पताल समेत कई मांगों को लेकर धरना
लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। पंचायत ओरसा के ग्राम जामडीह के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल परिसर में धरना दिया। अस्पताल निर्माण का स्थान बदले जाने, सड़क, राशन वितरण, मतदान केंद्र, बिजली, पानी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर जामडीह समेत ओरसा पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं, लोकसभा न विधानसभा, सबसे बड़ा ग्रामसभा, आवाज दो, हम एक हैं और हमार गांव में हमार राज, दिल्ली-पटना तोहर राज जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों का मुख्य विरोध ओरसा पंचायत के लिए स्वीकृत अस्पताल को जामडीह के बजाय सेम्बरबुढ़नी में बनाए जाने को लेकर था। ग्रामीणों ने अस्पताल का निर्माण जामडीह में ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.