Latehar News: गोईनदी में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच के निर्देश
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम गोईनदी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लाखों रुपये की लागत से बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। शुक्रवार को निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंट के इस्तेमाल और निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई।
ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों के अनुसार सड़क के नीचे बेस तैयार करने में कथित तौर पर कच्ची और खराब गुणवत्ता वाली तीसरे नंबर की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में बालू नहीं डालकर महज करीब तीन इंच मोटी ढलाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान स्थल पर संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद नहीं था।
स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.