लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चेतर पंचायत के आन गांव में मंगलवार की सुबह राम केवल उरांव के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, राम केवल उरांव मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिल कराकर घर लाए थे। घर पहुंचने के बाद वे सिलेंडर में गैस लीकेज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादस...