Latehar News: गेट वाल्व खराब होने से दो दिन जलापूर्ति बाधित
लातेहार, सितम्बर 23 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। पीएचईडी विभाग की पुरानी पाइपलाइन में गेट वाल्व खराब होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में दो दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि लातेहार जलापूर्ति योजना के तहत पुरानी पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति 23 और 24 सितंबर को प्रभावित रहेगी। इस दौरान चंदनडीह, पहाड़पुरी, अम्वाटिकर, धर्मपुर और मेन रोड समेत आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पुरानी पाइपलाइन में गेट वाल्व खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके कारण बुधवार और गुरुवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। नगर पंचायत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जलापूर्ति बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.