लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से सटे गायत्री मंदिर रोड पर जलजमाव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

जलजमाव की समस्या बरसात के दिनों में करीब तीन महीने तक सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों, दुकानदारों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर विधायक प्रकाश राम ने अगस्त 2025 में विधानसभा में मामला उठाया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल होगी। हालांकि, करीब एक वर्ष बीतने को है, लेकिन जलजमाव की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

स्थायी समाधान की मांग झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि विध...