Latehar News: गांव की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई पुलिस प्रशासन
लातेहार, जुलाई 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। डुमारो पंचायत के निंद्रा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पुलिस-प्रशासन की ओर से चौपाल कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और प्रभारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिप प्रतिनिधि रोहित यादव भी मौजूद रहे। चौपाल में भूमि विवाद, सामाजिक सौहार्द, साइबर अपराध, नशाखोरी, डायन बिसाही और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के लिए अब प्रत्येक बुधवार को थाना दिवस आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.