Latehar News: गलत ढंग से सड़क बनाने पर कार्रवाई नहीं
लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर के अहिरपुरवा में गलत तरीके से आरईओ विभाग के ठिकेदार द्वारा दो पीसीसी सड़क पर ही पीसीसी सड़क निर्माण कराने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए बताया कि दोनों सड़क का निर्माण लगभग एक साल पहले कराया गया था। नियमतः सड़क का निर्माण नहीं होना चाहिए था,लेकिन राशि को दुरुपयोग करते हुए ठिकेदार के द्वारा दोनों पीसीसी सड़क पर करीब 80 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया है।विरोध करने और इसकी शिकायत विभागीय अधिकारी से करने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.