Latehar News: गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में महुआडांड़ में भाजपा का प्रदर्शन
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: महुआडांड़। झारखंड में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महुआडांड़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड महुआडांड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यह विरोध प्रदर्शन सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक पीड़िता के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की गंभीर घटना के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल ने की, जबकि नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: थाना में महिला के साथ दुष्कर्म के विरोध भाजपा ने सीएम का फूंका पुतलामहिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.