लातेहार, सितम्बर 15 -- Latehar News: लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश पूजा समिति द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। पुजारी संतोष मिश्र ने पूजा संपन्न कराई। मुख्य यजमान अनिल कुमार सप्तनिक रहे। इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ध्वनि विस्तारक यंत्र पर गणेश भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में गणेश पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समिति अध्यक्ष...