Latehar News: गणेशपुर पंचायत में जेएलकेएम कमेटी का विस्तार
लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: बालूमाथ। प्रखंड के गणेशपुर पंचायत में जेएलकेएम की पंचायत कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अपील कुमार प्रजापति ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अभय सिंह को अध्यक्ष, अक्षय गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा प्रवीण सिंह और बासुदेव गंझू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी कमेटी में शामिल किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जनता का अधिकार, युवाओं का सम्मान और झारखंड का विकास का नारा बुलंद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय के पुतरिया खेल मैदान में जेएलकेएम की हुई बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.